महावीर जयंती पर अवागढ़ में निकली भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

अवागढ़ :  महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान महावीर जी की भव्य रथ यात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजों की मधुर धुन और श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसमें सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसके बाद मंदिर में जिनाभिषेक, शांति धारा, महावीरजी का जिन पूजन एवं समवशरण विधान जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके पश्चात रथ यात्रा के पात्रों का चयन किया गया।
दोपहर में भगवान महावीर जी की रथ यात्रा पूरे नगर में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान महावीर की आरती उतारते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूरा नगर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। रथ यात्रा का समापन दिव्य आरती के साथ हुआ। वहीं शाम को मंदिर परिसर में माता के सोलह स्वप्न नाटक का मंचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर देखा। इस अवसर पर अध्यक्ष नितिन जैन, वासु जैन, सेठी जैन, विपिन जैन, विनय जैन, प्रियांशु जैन, प्रिंस जैन, डैनी जैन, तरुण जैन, दीपक जैन, राकेश जैन, आशुतोष जैन, मनोज जैन, विपनेश जैन, लाल जी जैन, मुकेश जैन, दिनेश जैन, अशोक जैन सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।  पूरे आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था, एकता और उत्साह का सुंदर संदेश दिया।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.