ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग के चलते कल पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

जलेसर- 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हथौड़ा, जलेसर टाउन पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों की रूटीन टेस्टिंग के चलते 6 अप्रैल सोमवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह कार्य किया जाएगा। इस दौरान उपकेंद्र से पोषित सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जिससे जलेसर टाउन व आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यह कार्य भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
विद्युत विभाग के एसडीओ नवीन कुमार यादव ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है, कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें और सहयोग प्रदान करें। इसी क्रम में अवागढ़ बिजलीघर के अवर अभियंता श्रीकांत के अनुसार 6 अप्रैल की सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजलीघर पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जिसके कारण अवागढ़, इसौली, उड़ेसर, पौंडरी के सभी फीडर की आपूर्ति पूरी तरह से बंद बंद रहेगी। सभी उपभोक्ता समय से पानी आदि भरकर अपने कार्य पूर्ण कर सहयोग बनाए रखें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.