जलेसर की बेटी का कमाल: डॉ. शालिनी राजपूत ने गायनी डीएनबी में भारत में किया टॉप

एटा :  जलेसर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। यहां के ग्राम मुड़ई प्रहलाद नगर निवासी डॉ. शालिनी राजपूत पुत्री डॉ. आरएस प्रतिहार ने गायनी ऑब्स डीएनबी में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। 

23 मई को मिलेगा स्वर्ण पदक  
डॉ. शालिनी को उनकी इस उपलब्धि पर 23 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 

ग्रामीण परिवेश से मेडिकल में परचम  
गौरतलब है कि जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर स्थित ग्राम मुड़ई प्रहलाद नगर के निवासी डॉ. आरएस प्रतिहार की पुत्री डॉ. शालिनी राजपूत ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर एमबीबीएस करने के उपरांत एमएस गायनी और उसके बाद डीएनबी की परीक्षा दी। डीएनबी गायनी ऑब्स में उन्होंने पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान हासिल किया है।

डॉक्टरों का परिवार  
डॉ. शालिनी के भाई राहुल राजपूत भी सरकारी सेवा में एमबीबीएस चिकित्सक हैं। वहीं उनके पति एमसीएच स्पाइनल सर्जरी चिकित्सक हैं। पूरा परिवार चिकित्सा सेवा से जुड़ा है।

क्षेत्र में हर्ष, बधाइयों का तांता  
डॉ. शालिनी राजपूत के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विधायक संजीव दिवाकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रत्येंद्र पाल सिंह, डॉ. आरएस प्रतिहार, रामजीलाल राजपूत, अनेक सिंह पूर्व प्रधान, राधेलाल राजपूत, अशोक कुमार राजपूत, राजकुमार राजपूत, बॉबी राजपूत, किशन वार्ष्णेय समेत तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डॉ. शालिनी ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण अंचल की बेटियां भी देश में नाम रोशन कर सकती हैं।

रिपोर्टर  : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.