घर में घुसकर महिला और स्वजन से की मारपीट
एटा : कस्बा मलावन में मायके आई एक महिला और उसके स्वजन के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़िता ने थाना मलावन में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कासगंज के रेलवे रोड निवासी आशा कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह 30 अप्रैल को अपने मायके मलावन आई थीं। आरोप है कि इसी दौरान भाभी के मायके पक्ष से योगेश, राहुल, सुधा और प्रीती निवासी असरौली उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसको व पिता रामगोपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई गणेश को भी पीटकर घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल अवस्था में वह थाने पहुंचीं और प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.