अश्लील बातें करने से मना करने पर पीटा

एटा :  कस्बा मारहरा निवासी एक महिला ने पड़ोसी पर लगातार प्रताड़ित करने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित की हरकतों से वह परेशान है।  

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी डोरीलाल पिछले कुछ दिनों से मोबाइल फोन पर कॉल कर अश्लील बातें करता था। मना करने पर वह नाराज हो गया और फोन पर ही धमकाने लगा। आरोप है कि 23 अप्रैल की शाम करीब चार बजे आरोपित घर के सामने आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपित ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। डरी सहमी पीड़िता थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को बताई।  

थाना प्रभारी मारहरा केके लोधी ने बताया कि जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.