नगवाई में बीमारी की आशंका पर एक दर्जन पशुओं का टीकाकरण

एटा - जलेसर नगवाई गांव में पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुचेन्द्र सिंह सिकरवार के निर्देश पर विभागीय टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची और एक दर्जन पशुओं का वैक्सीनेशन किया।  

ग्राम नगवाई के किसानों ने पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखने पर डॉ. सुचेन्द्र सिंह सिकरवार को फोन कर टीम भेजने की मांग की थी। किसानों ने बताया कि कई पशु सुस्त हो गए थे और चारा-पानी छोड़ रहे थे,जिससे संक्रमण फैलने का अंदेशा था। सूचना मिलते ही डॉ.सिकरवार ने तत्काल टीम गठित कर गांव भेजी। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी पशुओं की जांच की और जरूरी टीके लगाए। साथ ही बीमार पशुओं का उपचार भी किया गया। डॉक्टरों ने किसानों को पशुओं के रखरखाव, साफ-सफाई और समय पर टीकाकरण को लेकर जरूरी सलाह दी। किसानों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी का आभार जताया। डॉ.सुचेन्द्र सिंह सिकरवार ने कहा कि विभाग 24 घंटे किसानों की सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय या मोबाइल पर संपर्क करें। विभाग ने गांव में संक्रमण रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है और अन्य पशुओं की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। इन किसानों ने अपने पशुओं के कराया वैक्सीनेशन नूर सिंह,अमीर सिंह,अंकित यादव,अनार सिंह,वीरपाल सिंह यादव,आदि। 

रिपोर्टर - लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.