मेडिकल कॉलेज के नवीनीकरण को लेकर हुआ सत्यापन
एटा : वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा के नवीनीकरण को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त निरीक्षण कर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की। क्या-क्या जांचा गया
एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी और एसडीएम भावना विमल ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, भवन व्यवस्था और आवश्यक मानकों का गहन परीक्षण किया। वार्डों की स्थिति, उपकरण, मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और अभिलेखों की भी जांच की गई। अग्निशमन, प्रदूषण और ग्राउंड वाटर एनओसी टीम ने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशीलता परखी। साथ ही प्रदूषण विभाग और ग्राउंड वाटर से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्रों की भी जांच की गई।
आगे क्या एसीएमओ ने बताया कि नवीनीकरण प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों से आवश्यक दस्तावेज व एनओसी का सत्यापन किया गया। सभी मानक पूरे पाए जाने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने टीम को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी व एसडीएम भावना विमल सत्यापन करती हुईं।
रिपोर्टर : लखन यादव


No Previous Comments found.