डीएम अरविंद सिंह ने मांगा स्पष्टीकरण, दवा वितरण व टीकाकरण में लापरवाही पर जताई नाराजगी

एटा : जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने गुरुवार दोपहर बागवाला स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी (एमओआईसी) डॉ. नीतू सिंह अनुपस्थित मिलीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।  

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण की धीमी प्रगति पर भी सवाल डीएम ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण की कम प्रगति पर संबंधित अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही दवाओं के वितरण व स्टॉक में खामियों को सुधारने के लिए फार्मासिस्ट को निर्देशित किया।  

ओपीडी से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक जांचा डीएम ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण अभियान, ऑक्सीजन प्लांट का संचालन देखा और भर्ती मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।  महिलाओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं गुरुवार को ही डीएम अलीगंज रोड स्थित वन स्टाप सेंटर भी पहुंचे। वहां निरीक्षण रजिस्टर में लंबे समय से आख्या दर्ज न होने पर नाराजगी जताई। जिला प्रोबेशन अधिकारी को नियमित निरीक्षण कर पंजिका में अंकन करने और बायोमेट्रिक हाजिरी के साथ रजिस्टर पर भी उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। मनोवैज्ञानिक काउंसलर और सुरक्षा कर्मी की जल्द तैनाती के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. अभिनव, चीफ फार्मासिस्ट बिपिन मसीह व जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह मौजूद रहे।बागवाला स्वास्थ्य केंद्र पर दवा वितरण का निरीक्षण करते डीएम अरविंद सिंह

रिपोर्टर :  लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.