सकीट में वैश्य एकता परिषद की 29 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन

एटा : अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद सकीट की बैठक श्री बारहसैनी मंदिर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता की मौजूदगी में हुई। इस दौरान 29 पदाधिकारी की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने कहा वैश्य सबसे ज्यादा राजस्व देते हैं , सबसे ज्यादा शांत रहते हैं , सबसे ज्यादा परोपकार करते हैं और सबसे ज्यादा आंखे बंद करके सरकारों पर भरोसा करते हैं मगर फिर भी हम वैश्य बंधुओं के साथ पक्षपात किया जाता है। 
समय आ गया है कि हमको अपनी सूझबूझ से अपना भला बुरा सोचना होगा। सरकार को भी हम वैश्यों के उत्थान एवं विकास के लिए दिल खोलकर करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा वैश्य समाज के साथ उत्पीड़न एवं अत्याचार करे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 
बैठक में सकीट अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश वार्ष्णेय एवं महामंत्री अजय गुप्ता को चुना गया।  संरक्षक कपूर चंद्र जैन, आनंद किशोर वार्ष्णेय, शिव स्वरूप गुप्ता, चेतन स्वरूप वार्ष्णेय,मुकेश चंद्र जैन 
गिरीश चंद्र गुप्ता,
मनोज कुमार वार्ष्णेय, 
उपाध्यक्ष अक्षत जैन, 
सचिन वार्ष्णेय, 
मदन बाबू वार्ष्णेय, 
धीरेन्द्र मित्तल, नंदन वार्ष्णेय मनोनित हुए।
अंकित बाबू जैन कोषाध्यक्ष,संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
नरेश बाबू वार्ष्णेय शिक्षक, हरिश्चंद्र वार्ष्णेय, 
त्रिलोकचंद्र वार्ष्णेय,देव कुमार वार्ष्णेय, अंकित गुप्ता,ओमकांत वार्ष्णेय मीडिया प्रभारी,मंत्री क्रमशःगौतम शंकर वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय 
निखिल जैन, इशू वार्ष्णेय किराना, शैलेश वार्ष्णेय, 
अन्नू जैन बने।
 पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी के जितेंद्र माहेश्वरी कोषाध्यक्ष , गणेश वार्ष्णेय प्रमुख सलाहकार , प्रमोद गुप्ता पम्मू संगठन मंत्री , चेतन गुप्ता सूचना प्रभारी , डॉ राहुल वार्ष्णेय नगर संरक्षक , अर्जुन देव गुप्ता जिला मंत्री , गौरव गुप्ता , अजय गुप्ता नगर संगठन मंत्री ने संगठन को मजबूत करने के साथ साथ वैश्य समाज के लिए समर्पित रहने का आव्हान किया।  संचालन जिला संगठन मंत्री प्रथमेश वार्ष्णेय पम्मी ने किया।

रिपोर्टर :  लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.