चार केंद्र पर शुरू हुई बीएड की परीक्षाएं

एटा :  राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के तत्वाधान में संचालित सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के क्रम में बुधवार को चार परीक्षा केंद्र पर बीएड की परीक्षाओं का भी शुभारंभ हो गया। परीक्षा की दृष्टिगत निर्धारित केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई।
बीएड की परीक्षा मुख्यालय स्थित जेएलएन कॉलेज के अलावा, राजकीय महाविद्यालय जलेसर, जनता महाविद्यालय परसोंन तथा राजकीय महाविद्यालय तरगंवा जैथरा केंद्र पर आयोजित की गई।
जनता पीजी कॉलेज परसोंन पर प्रथम पाली में 8:30 से 10:30 तक बीएड द्वितीय सेमेस्टर टीचिंग एंड लर्निंग पर्सपेक्टिव विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 480 में 388 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर अंग्रेजी काव्य विषय की परीक्षा संपन्न हुई। कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 37 थे जिसमें 32 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोपहर द्वितीय पाली 12 बजे से 2 बजे से तक एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर सिविल प्रोसीजर कोड विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 230 थे जिसमें 221 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली शाम 3 बजे से 5 बजे तक एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर कांस्टीट्यूशनल लॉ आफ इंडिया द्वितीय विषय की परीक्षा में 553 में 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं 511 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
 राजकीय महाविद्यालय तरगवां जैथरा नोडल परीक्षा केंद्र पर प्राचार्य केंद्र व्यवस्थापक डॉ कुंवर पाल सिंह की देख रेख में बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मे हुई। कुल 292 पंजीकृत छात्र छात्राओं में से 259 उपस्थित हुए तथा 33 अनुपस्थित रहे।,

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.