प्रोफेसर बनना चाहती हैं काजल सिंह

एटा :  96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली काजल सिंह ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर बनकर शैक्षिक उत्कृष्ट में योगदान का मन बनाया है। अलीगंज के मोहल्ला गुलाम हैदर निवासी अधिवक्ता विक्रम सिंह यादव तथा रीता देवी की पुत्री ने कला वर्ग से सफलता पाई है। वह राजनीति विज्ञान में एचडी के साथ-साथ प्रोफेसर बनने का निर्णय ले चुकी हैं। उन्हें अपनी किताबों के साथ-साथ उपन्यास पढ़ना भी बेहद पसंद है। मुंशी प्रेमचंद सहित अन्य लेखकों के उपन्यास पड़ती है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को वह रोल मॉडल मानती हैं। 5 घंटे पढ़ाई के साथ मोबाइल से दूरियां बनाई।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.