प्रधान पर आवास के नाम 40 हजार लेकर कब्जा कराने का आरोप, एसडीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
जलेसर : तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने रविवार को हटवा दिया। एसडीएम पीयूष रावत, तहसीलदार संदीप सिंह, सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व एसएचओ संजय राघव एसडीएम पीयूष रावत के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
ग्राम के सुरेश पुत्र रामचरन को सूचना मिली कि ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार आवास आवंटन के नाम पर लोगों से 40-40 हजार रुपये लेकर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करा रहे हैं। इसकी जानकारी प्रमोद लोधी पुत्र राजवीर सिंह ने आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीम अब्बास व विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार को दी। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को सूचना दी। शिकायत पर एसडीएम कार्यालय से 5 मई 2026 को पत्र संख्या 654 जारी कर अवैध कब्जा तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए थे। निर्देश के बाद रविवार को राजस्व व पुलिस टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जा हटाया। इसके बाद ट्रैक्टर से जुताई कराकर भूमि को सरकारी उपयोग के लिए सुरक्षित कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। सुरेश चन्द्र व प्रमोद लोधी ने कहा कि सरकारी भूमि गांव के विकास के लिए होती है। इस पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम व प्रशासनिक टीम का आभार जताया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर : लखन यादव


No Previous Comments found.