सीएम योगी के फैसला से खुश प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव ने आभार व्यक्त किया
एटा : अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया है, इसके लिए अखिल भारतीय प्रधान संगठन एक माह से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाए हुए थे, इसी क्रम में बीस मई को लखनऊ के ईको गार्डन धरना स्थल पर हजारों ग्राम प्रधानों ने जोरदार प्रदर्शन किया था, हजारों प्रधान हाउस अरेस्ट हुए थे,उसी दिन पंचायत राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुख्य मंत्री को प्रधानों को प्रशासक बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया था, जिस प्रस्ताव को मुख्य मंत्री ने पास कर दिया, आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के हज़ारों ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई, आने वाले विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को इसका फायदा मिलेगा, अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित ग्राम प्रधानों की तरफ से आभार व्यक्त करता है।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.