प्रगतिशील कृषक विनोद चौहान अलीगढ़ में सम्मानित

एटा : उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन और कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगढ़ में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित 'मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी' के दौरान हुआ।
आयोजन में एटा जनपद से जैथरा क्षेत्र के गांव मानपुरा निवासी प्रगतिशील कृषक विनोद चौहान को मल्टी फार्मिंग के तहत औधानिक खेती सहित जैविक उत्पादों को लेकर उद्यान मंत्री द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम में एटा जनपद से 50 किसानों ने भी भाग लेकर उद्यान से जुड़ी नवीनतम जानकारियां प्राप्त की। यहां बता दें कि कृषक विनोद चौहान को पहले भी प्रदेश तथा मंडल स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.