अंशुमान शर्मा ने लहराया बंगाल में परचम

एटा : इंडो - नेपाल असिहारा कराटे चैंपियनशिप नॉर्थ बंगाल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें इंद्रपुरी कसीडो क्लास रेलवे रोड से गए अंशुमान शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। 
अंशुमान शर्मा इससे पहले भी प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।
इंद्रपुरी कसीडो क्लास के चीफ राजन सोलंकी ने बताया कि नार्थ बंगाल में 13 तथा 14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें नेपाल के 200 और भारत के 400 खिलाड़ी शामिल थे।उन्होंने बताया कि कसीडो के सभी खिलाड़ियों ने एकाग्रता के साथ अपने खेल पर फोकस करते हुए शानदार परिणाम हासिल करते हुए अपने देश राज्य और जिले का नाम रोशन किया है, जिसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर में खेल करियर का बड़ा माध्यम बन गए हैं इसलिए सभी बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी हिस्सा जरूर लें। अंशुमान की सफलता पर अन्य प्रशंसकों और खेल प्रेमियों ने भी खुशी व्यक्त की है।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.