योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का लिया संकल्प

एटा :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में माहौल तैयार किया जा रहा है। योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत जहां माध्यमिक स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है वहीं पतंजलि योग महिला समिति द्वारा भी जगह-जगह योग शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान माध्यमिक स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं।
 गुरुवार को नेमीनाथ जैन मंदिर के जिन शरण सभागार में योग शिविर का आयोजन जैन मिलन परिवार,महिला जैन मिलन एवं जैन मिलन अरिहंत शाखा द्वारा किया गया। योग शिविर में लोगों को जागरुक करते हुए 
 मुख्य प्रशिक्षका विनेश जैन संगठन मंत्री महिला पतंजलि योग समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश, साक्षी आयुष विभाग एवं चारु राठौर ने योग के लाभ बताते हुए स्वयं विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करके पुरुष एवं महिलाओं को अभ्यास कराया। उपस्थित जैन समाज के लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। योग के द्वारा किस तरह हम स्वस्थ एवं फिट रह सकते हैं इसको स्पष्ट किया।संयोजक विजय जैन विज्जी ने प्रशिक्षकों एवं शिविरार्थियों का आभार जताया। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता,मंडल सदस्य प्रदीप जैन,शाखा मंत्री नितिन जैन,प्रशांत जैन एड, नीरज जैन, मनोज जैन, आदेश जैन, सोना जैन शास्त्री,अमित जैन, अरिहंत शाखा अध्यक्ष डॉ अखिलेश जैन, चिंकी जैन शास्त्री,रानी जैन, शशि जैन, अचला जैन, अर्चना जैन सहित समाज के प्रबुद्ध जनों ने शिविर में भाग लिया।
इसी क्रम में योग सप्ताह मनाए जाने के तहत डॉ जाकिर हुसैन इस्लामिया इंटर कॉलेज निधौली कला, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कला,जनता इंटर कॉलेज अवागढ़,  राजकीय हाई स्कूल सहबाजपुर ,राजकीय हाई स्कूल सरनऊ , आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर , गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एटा, जनता इंटर कॉलेज धुमरी,जनता इंटर कॉलेज नगला गजपत,आदर्श सार्वजनिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करतला आदि विद्यालयों पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों ,छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों द्वारा सामूहिक एवं एकल योग अभ्यास किया गया।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.