अधीक्षण अभियंता ने किया सोशल मीडिया सेल का औचक निरीक्षण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश

 एटा : रात्रि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया सेल/कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को रात में कटौती का सामना न करना पड़े और सभी फीडरों पर आपूर्ति सुचारू रखी जाए।  निरीक्षण के दौरान एसई सुभाष चंद्र ने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने ट्रांसफार्मर डैमेज, बिल रिवीजन और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। एसई ने स्पष्ट किया कि सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजनी होगी।

रिपोर्टर : लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.