बालमुकुंद ग्लोबल एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, छात्र-छात्राओं ने अध्यापिकाओं के हाथों में रचाई मेहंदी

एटा - कस्बा अवागढ़ स्थित बालमुकुंद ग्लोबल एकेडमी स्कूल में हरियाली तीज  बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में  सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हरियाली तीज की खुशियां साझा कीं।

हरियाली तीज के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की अध्यापिकाओं के हाथों में सुंदर मेहंदी रचाई। हाथों पर खूबसूरत मेहंदी की डिजाइनों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। छात्राओं में मेहंदी लगाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया, वहीं अध्यापिकाओं ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को हरियाली तीज के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का भी अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने मिलकर हरियाली तीज के पर्व को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं   सोनिका गुप्ता (निर्देशक) कविता सिंह प्रिंसिपल , अंकित जैन HOD, मेघा कुलश्रेष्ठ, सरिता , पूनम ,गायत्री, दिव्यांशी, श्रुति, निधि, अंजू, हृदेश, शोभा, अर्चना, जागृति, काजल, दीपाली, ललितेश, विनम्रता एवं समस्त  विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.