श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला को जनसंपर्क- कमेटी ने शुरू किया आमंत्रण पत्र वितरण,फुटबॉल संघ ने किया सहयोग

एटा :  योगीराज श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला समिति ने 4 सितंबर को आयोजित होने वाले श्री कृष्ण मेला आयोजन के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। पदाधिकारी द्वारा समस्त समाज एवं वर्गों के लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
 राजकीय इंटर कॉलेज एटा के प्रांगण में  योगीराज श्री कृष्ण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रांत यादव ब्लाक प्रमुख सकीट, महासचिव जबर सिंह यादव सेवानिवृत कानूनगो एवं कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव  राजकीय ठेकेदार ने जिला फुटबाल संघ तथा राजकीय इंटर कॉलेज पुरातन छात्र समिति के पदाधिकारी सदस्यों को आमंत्रण पत्रों का वितरण किया।
इस दौरान जिला फुटबाल संघ की तरफ से 25251 रु की सहयोग धनराशि प्रदान की गई। फुटबाल संघ द्वारा मेला समिति के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर मेला समिति पदाधिकारी गुमान सिंह यादव, सुरेंद्र शास्त्री, डॉ अनिल यादव ,विजय प्रधान, तिर्मल सिंह ,दुष्यंत यादव, रिंकू यादव ,अंकित यादव सहित जिला फुटबाल संघ के संरक्षक संजीव कुमार एआरएम ,सचिव राजीव यादव बॉबी, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बंटी,  सुशील यादव ग्राम प्रधान, राजीव वर्मा, उ प्र फुटबॉल टीम कोच अनूप द्विवेदी, संजय शर्मा , डॉ अनुमित द्विवेदी, सेवाराम , संजय वार्ष्णेय बबलू, नवजोत सिंह, सत्येंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.