दोहरे हत्याकांड का खुलासा, 25 हजार के इनामी समेत तीन गिरफ्तार

एटा :  अवागढ़ कस्बा के यादव नगर में पांच दिन पूर्व हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 25 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर की रात प्रियंका और उसकी मां कमला देवी की सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना अवागढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में थाना पुलिस, स्वाट/इंटेलिजेंस और सर्विलांस टीम ने कार्रवाई करते हुए सियाराम निवासी ठाठी गदनपुर, दिनेश कुमार निवासी बरामई और धर्मेंद्र सिंह निवासी ठाठी गदनपुर, हाल निवासी अवागढ़ को गिरफ्तार किया। 
पूछताछ में सियाराम ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की योजना बनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक रुकमपाल ने दिनेश को अवागढ़ बुलाया था और धर्मेंद्र के घर पर ठहराया था। इसके बाद 21 सितंबर की रात रुकमपाल के बुलाने पर आरोपी घर में पहुंचे और सो रही प्रियंका व कमला देवी पर हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस फरार आरोपी पति रुकमपाल की गिरफ्तारी को लगातार दविश दे रही है।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.