एटा के दो चेहरों को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अभिषेक दुबे प्रदेश प्रवक्ता, अपर्णा दीक्षित मीडिया पैनलिस्ट बनीं

एटा : जनपद के लिए गर्व का विषय है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एटा के दो युवा चेहरों को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।ऊर्जावान साथी अभिषेक कृष्ण दुबे को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता और अपर्णा दीक्षित को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट के रूप में मनोनीत किया गया है।इस नियुक्ति पर एटा भाजपा परिवार ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों की निष्ठा, योग्यता और प्रखरता से पार्टी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

शीर्ष नेतृत्व का भी कार्यकर्ताओं ने आभार जताया। रिंकी ठाकुर, प्रेम लता वर्मा डेविड, काजल सिंह, लखन यादव,उपदेश चौहान, आदि ने खुशी जताई।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.