सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एटा में जनसमस्याओं के समाधान पर जोर, डीएम ने अधिकारियों को मैदान में उतारा

एटा :  आमजन की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर एटा जिला प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली में तेजी लाई है। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देश पर अधिकारियों को केवल कार्यालयों में शिकायत सुनने तक सीमित न रहकर जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचकर समस्याओं का स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल की जनसुनवाई में भी डीएम ने शिकायतकर्ता से संवाद, मौके पर जांच और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

जिले की तीनों तहसीलों में जलभराव, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, चकरोड विवाद सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर संबंधित उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच कर रहे हैं। शिकायत की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। एटा सदर तहसील क्षेत्र में एसडीएम श्वेता सिंह ,और अलीगंज क्षेत्र में एसडीएम शशि शेखर, जलेसर तहसील क्षेत्र में एसडीएम पीयूष रावत द्वारा शिकायतों के स्थलीय सत्यापन और निस्तारण की निगरानी की जा रही है,शिकायतकर्ता से फीडबैक पर भी जोर डीएम एम. अरुन्मोली ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे। जरूरत के अनुसार मौके पर जाकर जांच की जाए और शिकायतकर्ता से भी फीडबैक लिया जाए। डीएम की ओर से पहले ही जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों को नियमित रूप से जनता की शिकायतें सुनने तथा उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जमीनी स्तर पर दिखने लगा असर प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को मौके तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण और सीधे शिकायतकर्ताओं से संवाद के चलते लोगों को अपनी समस्याओं के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।जिला प्रशासन के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता है। वहीं, स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की पहल को लेकर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

रिपोर्टर  :  लखन यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.