पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर में 480 पशुओं का परीक्षण, दवाएं वितरित

एटा :   प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 480 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पशुपालकों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ सकरौली ग्राम प्रधान पवन कुमार प्रजापति ने फीता काटकर किया। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुचेंद्र सिंह सिकरवार ने शिविर में दी गई पशु चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में 160 पशुओं का सामान्य उपचार किया गया, जबकि 228 पशुओं को कृमिनाशक दवाएं दी गईं। दो पशुओं की शल्य चिकित्सा की गई। इसके अलावा 50 गाय-भैंसों में बांझपन संबंधी समस्याओं का उपचार किया गया तथा 20 पशुओं का बधियाकरण किया गया। शिविर में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, बीमारियों से बचाव और बेहतर पशुपालन के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर अवागढ़ के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. नीरज कुमार गर्ग, पशुधन प्रसार अधिकारी महेश सिंह, रवि शेखर, दीपक सिंह, राखी सक्सेना, पशु औषधि अधिकारी दिनेश  गहलोत, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।

रिपोर्टर : लखन यादव
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.