तालाब-पोखरों की भूमि पर अवैध कब्जे, भाकियू ने जताया विरोध
एटा : अवागढ़ ब्लॉक के ग्राम विनायक, टिकाथर में तालाब-पोखरों की भूमि पर कथित अवैध कब्जों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने तालाब-पोखरों की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने तथा सार्वजनिक जलस्रोतों का मूल स्वरूप सुरक्षित रखने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाधिकारी से भी ग्रामीणों की समस्या को लेकर वार्ता हुई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि तालाब और पोखर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रमुख स्रोत हैं। इन पर कब्जे होने से पर्यावरण और जल संचयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराकर तालाब-पोखरों की भूमि को कब्जामुक्त कराने और भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जलस्रोतों का संरक्षण किया जा सके।
इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ऋषि पाल सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. कृष्ण गोपाल रावत, निशांत, दिव्यांशु, देवेंद्र, रविंद्र, सत्येंद्र, अमित, श्यामपाल, भोले, धीरेन्द्र सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.