एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

एटा : जनता महाविद्यालय परसोंन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शपथ एवं रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम एनसीसी कैडेट द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की शपथ ली। राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रन फॉर यूनिटी रैली का कार्यक्रम भी आयोजित किया। 
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ नरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह, डॉ अमर सिंह, डॉ विनोद कुमार पाल, डॉ मनोज कुमार तोमर, डा गुलशन कुमार, अंडर आफीसर विवेक कुमार, कैडेट निशांत कुमार, अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.