शरद प्रजापति बने ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
एटा : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत ओबीसी मोर्चा में शरद प्रजापति को ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर जलेसर सहित एटा जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा जिला कार्यसमिति की सदस्य नीलम प्रजापति ने शरद प्रजापति को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और जनसंपर्क से ब्रज क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा की गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि शरद प्रजापति संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का काम करेंगे। नियुक्ति की सूचना पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.