स्वच्छता अभियान की गाइड लाइन फेल कर रही है नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत

एटा : अलीगंज का सौन्दर्यीकरण से पहले पालिका ने रामलीला ग्राउंड को बनाया कूढाघर पांच से छह फुट उंचे लगे चुके हैं कूढे के ढेर बस स्टाफ होने के कारण राहगीरों को गुजरना पडता है गंदगी से ग्राउंड के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन ने स्वीकृत किए है 1.88 करोड की धनराशि सरकार द्वारा अलीगंज के श्रीरामलीला ग्राउंड का करोडों रूपए से सौन्दर्यीकरण करवा रही है वहीं नगर पालिका इसके विपरीत ग्राउंड में कूढा डाल रही है। कूढे के ढेर पांच से छह फीट तक की उंचाई पार कर चुके है। शायद ही कोई रोड का किनारा हो जहां पर पालिका द्वारा नगर से निकलने वाली गंदगी को ना डाला जाता हो। ग्राम कैल्ठा के चैराहे पर वाहनों के इंतजार में खडे होने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी से परेशानी हो रही है। नगर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा लिए नगर पालिका अलीगंज नगर की तो सफाई कर देती है, लेकिन यहां से निकलने वाले कूढे को मन चाहे स्थानों पर डालकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। पालिका द्वारा मैनपुरी रोड, एटा रोड, सरौठ रोड आदि मार्गों पर यह कूढा रोड के किनारे डाला जा रहा है। यह कूढा उन लोगों के लिए सबसे अधिक परेशानी का सबब हो जाता है जहां पर आबादी इलाका होता है।

ग्राम कैल्ठा के समीप बने श्री रामलीला ग्राउंड का भी ऐसा ही हाल है। पहले तो ग्राउंड में ग्रामीण लोग अपने पशुओं को बांध देते थे और कण्डे जमा करते थे, लेकिन अब नगर पालिका ने इस ग्राउंड का कूढाघर बना दिया है। कूढे के ढेर कई-कई फुट पहुंच चुके है। इस गंदगी से निगलने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों के साथ-साथ गांव में रहने वाले भी लोग परेशान है। चूंकि ग्राउंड के समीप गांव की आबादी होने के कारण यहां पर संक्रामक रोगों के पनपने की आशंका भी बनी हुई है। एटा, फर्रूखाबाद, पटियाली, राजा का रामपुर जाने वाले अधिकांश यात्री ग्राउंड के समीप बने चैराहे पर वाहनों का इंतजार करते हैं, कूढे के निकलने वाली दुर्गंध से वह भी परेशान रहते है। कूढा एकत्रित होने से आवारा पशुओं का जमावडा बना रहता है।


रिपोर्टर : वैभव वार्ष्णेय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.