इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन: वैदपुरा में दबोचा गया तमंचेबाज, औरैया का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!
इटावा : की सड़कों पर खौफ फैलाने की फिराक में घूम रहे अपराधियों पर पुलिस का काल बनकर प्रहार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सख्त तेवरों ने अपराधियों की नींद उड़ा रखी है, और इसी मुस्तैदी का नतीजा आज वैदपुरा थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जब पूरा शहर अपनी रफ्तार में था, तभी पुलिस की पैनी नजरों ने एक ऐसे संदिग्ध को ताड़ लिया जो अवैध मौत का सामान लेकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
चेकिंग के दौरान वैदपुरा पुलिस की घेराबंदी देख औरैया निवासी राहुल तिवारी के पसीने छूट गए। पुलिस टीम ने जब पेशेवर तरीके से उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 315 बोर का एक घातक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। 30 वर्षीय यह अभियुक्त, जो खुद को कानून की नजरों से ओझल समझ रहा था, अब सलाखों के पीछे अपनी करनी का हिसाब दे रहा है।
थानाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी और उनकी जांबाज टीम ने इस गिरफ्तारी के साथ न केवल एक अपराधी को सलाखों तक पहुँचाया, बल्कि संभावित वारदात को भी समय रहते टाल दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इटावा पुलिस का यह कड़ा संदेश साफ है—अगर अवैध हथियार के साथ जनपद की सीमा में कदम रखा, तो अगला ठिकाना सीधे जेल की कालकोठरी होगी!
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.