सेवा के स्वर्णिम अध्याय को सलाम: इटावा पुलिस ने दो निष्ठावान सब-इंस्पेक्टरों को दी आत्मीय और भव्य विदाई!
इटावा : में पुलिस विभाग के लिए एक बेहद खास और भावुक पल रहा, जब लंबी और निष्ठावान सेवाओं के बाद अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए दो वरिष्ठ उप-निरीक्षकों—श्री सालिकराम और श्री जयप्रकाश शिवहरे—को पुलिस परिवार ने पूरे मान-सम्मान के साथ विदा किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में आयोजित इस आत्मीय विदाई समारोह में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को सप्रेम स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंटकर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को सलाम किया। एसएसपी ने गर्मजोशी से उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की और यह भरोसा भी दिलाया कि इटावा पुलिस परिवार हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर विभाग द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस गरिमामयी और आत्मीय अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आँखों और गर्व के साथ अपने साथियों को एक शानदार विदाई दी।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.