LANGUAGE

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाये जा रहे परिवार परामर्श केंद्र

इटावा - एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाये जा रहे परिवार परामर्श केंद्र नई-किरण अन्तर्गत टूटते परिवार को जोडने की एक पहल कार्यक्रम  के तहत जनपद  पुलिस द्वारा *06 परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवार को बिखरने से बचाया गया।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना जनपद इटावा में प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी, उ0नि0 आकांक्षा सिंह उ0नि0 बृजेंद्र बहादुर सिंह काउंसलर ममता यादव, नमिता तिवारी, रविंद्र चौहान, सुशीला राजावत  व महिला आरक्षीगण की मौजूदगी में  परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पति-पत्नी में हुए आपसी मदभेद को मिटाते हुए 06 परिवारों में समझौता कराते हुए परिवारो को टूटने से बचाया गया। जिसका विवरण निम्नवत है- राफिया पत्नी अरशद निवासी  पथवरिया शहर थाना कोतवाली जनपद इटावा। मेघा पाठक पत्नी राजीव दुबे निवासी यमुना विहार कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद इटावा। अनुष्का यादव पत्नी संजय यादव निवासी नगला रऊजा थाना वैदपुरा जनपद इटावा। कुसुम पत्नी विनय कुमार निवासी जैतपुर थाना लवेदी जनपद इटावा। दीप्ति पत्नी धर्मेंद्र सिंह तोमर निवासी उदयपुर थाना पोरसा जनपद मुरैना (म0प्र0)।
लक्ष्मी पत्नी शेर सिंह निवासी विकास कॉलोनी बाग थाना इकदिल जनपद इटावा।

रिपोर्टर - देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.