मिशन शक्ति फेज 5.0: वैदपुरा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
इटावा : शासन के निर्देशानुसार जनपद इटावा में 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत नारी सुरक्षा और स्वावलंबन का अभियान जोर-शोर से जारी है, जिसके अंतर्गत आज थाना वैदपुरा की महिला टीम ने वैदपुरा चौराहा पर सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित करते हुए उन्हें सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया और बताया कि स्वस्थ रहना ही असली सुरक्षा की पहली कड़ी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए 1930 और पुलिस सहायता के लिए 112 सहित 1090 वीमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 102 व 108 जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सुरक्षा के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विधवा पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। इसके अलावा पुलिस टीम ने छात्राओं को अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देने और नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बनकर उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। अंत में सभी से अपील की गई कि वे इन जानकारियों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें ताकि एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण हो सके ।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह


No Previous Comments found.