कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य और गरिमामय विदाई समारोह का

इटावा - स्वामी विवेकानंद एकेडमी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य और गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री सर्वेश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलन व माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर की। अपने जोशीले संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की ताकत बताते हुए तकनीक के सही उपयोग का मंत्र दिया और मोबाइल के सदुपयोग पर खास जोर दिया। निदेशक श्री पंकज यादव ने अनुशासन, सजगता और मजबूत चरित्र को सफलता की असली चाबी बताया। वहीं उपनिदेशक श्री नीरज यादव ने विद्यार्थियों को शांत मन से परीक्षा देने और श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही असली जीत है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए। भावुक पलों के बीच छात्रों ने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया और सुनहरी यादों के साथ नई उड़ान के लिए कदम बढ़ाए।

रिपोर्टर – विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.