खाकी को सलाम; SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 3 सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को ससम्मान दी भावभीनी विदाई

इटावा - पुलिस विभाग में आज कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के एक अध्याय का समापन हुआ। पुलिस विभाग में अपनी लंबी और बेदाग सेवा देकर अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले तीन पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बेहद सम्मानजनक और भावुक विदाई दी गई। एसएसपी कार्यालय में आयोजित इस विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त हो रहे उ0नि0 (ना0पु0) श्री श्यामनारायण त्रिपाठी (महिला थाना), उ0नि0 (ना0पु0) श्री प्रमोद कुमार (रिट सेल) तथा उ0नि0 (ना0पु0) श्री सरदारी (थाना सहसों) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी ने तीनों अधिकारियों के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है और सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग इनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने साथियों के सेवाकाल के संस्मरण साझा किए और उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

रिपोर्टर - देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.