महिलाओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व भेंट देकर सम्मानित किया गया।
इटावा - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की महिला शिक्षिकाओं,प्राचार्यों,समाजसेवी महिलाओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व भेंट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही समाज की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और मिशन शक्ति 5.0 अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन आयूषी सिंह सहित पुलिस विभाग की महिला अधिकारी, शिक्षिकाएं व समाजसेवी महिलाएं मौजूद रहीं।
संवाददाता – विशाल कुमार सक्सेना

No Previous Comments found.