गौवंश तस्करी पर कार्रवाई करते हुए बसरेहर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया

इटावा : गौवंश तस्करी पर कार्रवाई करते हुए बसरेहर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। माननीय न्यायालय के आदेश पर गौवंश तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रक कंटेनर को जब्त कर लिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दिनांक 11 सितंबर 2025 को थाना बसरेहर में अज्ञात के खिलाफ गौवंश तस्करी और पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना थाना चौबिया द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रक कंटेनर संख्या RJ05GB-9816 का इस्तेमाल गौवंश तस्करी में किया गया था।
इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर उक्त ट्रक कंटेनर को विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए वाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹17.50 लाख है।

संवाददाता : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.