नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन

इटावा :  पुलिस (थाना बिठौली) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना बिठौली पुलिस द्वारा ग्राम भजनपुरा व थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

संक्षिप्त विवरणः-

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना थाना बिठौली परिसर व ग्राम भजनपुरा में  जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं अन्य आगंतुकों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध/अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने हेतु भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर उन्हें सुरक्षा उपायों के प्रति विस्तार से अवगत कराया गया। इटावा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता हेतु निरंतर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
    
 रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.