खरगपुरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बजरंगबली दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

इटावा - बसरेहर क्षेत्र के ग्राम खरगपुरा स्थित प्राचीन बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र "जय श्रीराम" तथा "जय बजरंगबली" के जयघोषों से गूंज उठा। भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दराज के गांवों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे। कथा श्रवण के बाद भक्तों ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और सेवा कार्य में जुटे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि बजरंगबली मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था और गहरा विश्वास है, जिसके चलते यहां होने वाले हर धार्मिक आयोजन में भक्तों की भारी भागीदारी रहती है। कथा समापन के अवसर पर गांववासियों ने तन-मन-धन से सहयोग कर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। भक्ति,श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और वातावरण पूरी तरह धर्ममय नजर आया।

रिपोर्टर  – विशाल कुमार सक्सेना 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.