बसरेहर के किसानों की लगी लॉटरी! सरकार ने बांटी निशुल्क बीज किट, उन्नत खेती को मिलेगा नया बल
इटावा - बसरेहर के किसानों के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। उन्नत खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास खंड बसरेहर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर सरकार की ओर से ज्वार, राई और बाजरा की निशुल्क मिनी बीज किट का वितरण किया गया। योजना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान बीज भंडार पहुंचे और मुफ्त बीज किट प्राप्त कर सरकार की इस पहल का लाभ उठाया। इस दौरान नगला मल्लाह निवासी अखिलेश कुमार यादव, रामसेवक यादव, गंगाराम, सावित्री देवी, बलवीर सिंह यादव, बृजेश कुमार और मोहकम सिंह सहित अनेक किसानों को मिनी बीज किट वितरित की गई। कार्यक्रम में एडीओ सोनू पारिक, प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार, (बीटीएम) सौरभ भारद्वाज , मनोज कुमार, शिवनारायण एवं राजवीर सिंह मौजूद रहे। प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार की इस योजना के तहत आगे भी पात्र किसानों को निशुल्क मिनी बीज किट उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक किसान उन्नत किस्म के बीज अपनाकर बेहतर उत्पादन और अधिक आय प्राप्त कर सकें।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना
No Previous Comments found.