25 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या
इटावा - बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में 25 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मंगलवार दोपहर पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया मामले में मायके और ससुराल पक्ष ने एक दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं । पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है जानकारी के अनुसार सिरसा गांव निवासी 25 वर्षीय अलकेश पत्नी संदीप शाक्य ने सोमवार देर शाम घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि अलकेश घरेलू मारपीट और प्रताड़ना से परेशान थी । जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। वही पति संदीप ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था उसके अनुसार 17 मई को अलकेश उसी युवक के साथ दो दिनों के लिए चली गई थी बाद में वापस आने पर दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया था और उसके बाद पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं हुआ
वही पति ने बताया कि ब्यूटी पार्लर परीक्षण के लिए पत्नी को ₹10 हजार रूपए भी दिए थे पति ने यह भी बताया कि अलकेश ने कुछ समय पहले औरैया जिले की बिधूना स्थित एक ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण के लिए ₹10000 दिए थे लेकिन वह प्रशिक्षण लेने नहीं गई सोमवार को उसने रुपए वापस मांगे तो पार्लर संचालिका ने कथित रूप से उसके पुराने विवाद का जिक्र करते हुए अपमानजनक बातें कहीं पति का दावा है कि इसी बात से आहत होकर अलकेश ने फांसी लगा ली । संदीप ने यह भी बताया कि दो दिन बाद घर लौट के बाद अलकेश ने एक बार पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन पर उन्होंने समय रहते उसे बचा लिया था इसके बावजूद सोमवार को उसने दोबारा यह कदम उठा लिया । वहीं मृतका के भाई अंकित ने घटना का संदेह जताते हुए कहा है कि रात करीब 7:30 बजे सूचना दी गई उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी कि यह आत्महत्या या घटना से कोई पीछे अन्य कारण है उन्होंने आरोप लगाया है कि जब तक परिवार के लोग इटावा पहुंचे तब तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट फोरेंसिक जांच और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
रिपोर्टर - विशाल
No Previous Comments found.