स्वतंत्रता दिवस को लेकर जसवंतनगर में पुलिस की पैदल गश्त, एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

इटावा - स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर इटावा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ थाना जसवंतनगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की जांच की तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए कानून-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
इटावा पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत जनपदभर में लगातार पैदल गश्त, चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन बिना किसी भय के राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता कर सकें।
इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर - देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.