स्वतंत्रता दिवस पर बेटियों को दिया जागरूकता और शिक्षा का संदेश
इटावा - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेकी मानव सेवा संस्थान के कार्यालय में 5 से 16 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के साथ-साथ शिक्षा, अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि 15 अगस्त सिर्फ उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। बालिकाओं को प्रेरित किया गया कि वे शिक्षा को अपना सबसे मजबूत हथियार बनाएं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करें।
बालिकाओं से कहा गया—“हर बेटी को शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और अपने सपनों को उड़ान देने का अधिकार है।” एक जागरूक बेटी ही मजबूत परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव बनती है। संस्थान ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्टर — विशाल सक्सेना
No Previous Comments found.