मिशन शक्ति का दमदार अभियान! बसरेहर पुलिस ने महिलाओं को बताया सुरक्षा का मंत्र

इटावा - बसरेहर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर इटावा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान फेज-5 लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बसरेहर पुलिस ने थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को 112, 1090, 181, 1098, 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के लिए साफ संदेश दिया गया—OTP किसी से साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें।

पुलिस टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए। महिलाओं को जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बसरेहर पुलिस का संदेश साफ है—जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और साइबर ठगों से सतर्क रहें। इटावा पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और जनजागरूकता को लेकर अभियान लगातार जारी है।

रिपोर्टर — विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.