बीना में भाजपा का संगठन सत्यापन अभियान, गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

इटावा : 

बसरेहर संवाददाता। भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में विकासखंड बसरेहर की ग्राम पंचायत बीना में मंडल कार्यसमिति एवं बूथ सत्यापन अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को और धारदार बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह कठेरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गीता शाक्य ने मंडल कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियों का सत्यापन किया। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। संगठनात्मक गतिविधियों से लगातार दूर रहने वाले कार्यकर्ताओं की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, ताकि बूथ स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत हो सके।

गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर पूरी ताकत से जुटने और पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री राजकमल यादव, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, विरला शाक्य, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, मंडल महामंत्री ब्रजेश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - विशाल कुमार सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.