वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी!

इटावा - वैदपुरा थाना क्षेत्र खाकी ने एक शातिर वांछित अभियुक्त को धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीश्चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वैदपुरा पुलिस ने बीएनएस और गंभीर 3/4 पॉक्सो अधिनियम के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार शिकंजे में ले लिया।

पकड़े गए शातिर की पहचान जयकेश उर्फ जैकी पुत्र संतोष कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष) निवासी ग्राम जेवड़ा,थाना मक्खनपुर,जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम को चकमा देकर भागने की फिराक में घूम रहे इस अभियुक्त को सटीक सूचना के आधार पर वैदपुरा रोड रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा गया।

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष वैदपुरा हाकिम सिंह और उनकी जांबाज़ टीम में शामिल एसआई मोहन सिंह और पुलिस टीम के सदस्य विपिन कुमार और दिनेश कुमार ने  मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उच्च अधिकारियों के विजन के अनुरूप आरोपी के खिलाफ तमाम विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,जहां से उसे सलाखों के पीछे भेजा जाना तय है।

रिपोर्टर - देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.