बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, बाजरा-धान की फसलें प्रभावित
इटावा : बसरेहर क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से बाजरा और धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में बाजरे की फसल बिछ गई है, जबकि धान के खेतों में जलभराव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। महीनों की मेहनत और लागत के बाद फसल तैयार होने के समय मौसम की मार ने किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों में तत्काल सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन, पात्र किसानों को मुआवजा और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय पर राहत मिलने से उन्हें अगली फसल की तैयारी में मदद मिलेगी। अब किसानों की नजर प्रशासन की राहत कार्रवाई पर टिकी है।
रिपोर्टर : विशाल कुमार सक्सेना

No Previous Comments found.