मिशन शक्ति का संदेश पहुंचा गाँव, गांव, बसरेहर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
इटावा - हेल्पलाइन नंबरों से लेकर साइबर सुरक्षा तक दी जानकारी,जागरूकता चौपाल में महिलाओं को बांटे पम्पलेट
बसरेहर संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना बसरेहर मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बर्रा में जागरूकता चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने 112, 1090, 1098, 181, 1076, 1930 सहित स्वास्थ्य सेवाओं 102/108 की जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। लोगों को OTP साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। इस दौरान महिलाओं को जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए।
रिपोर्टर - विशाल कुमार सक्सेना

No Previous Comments found.