इटावा पुलिस विभाग के दो समर्पित और निष्ठावान उप निरीक्षक जिन्होंने वर्षों तक अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण से किया

इटावा : आज इटावा पुलिस विभाग के दो समर्पित और निष्ठावान उप निरीक्षक, अशोक कुमार शुक्ल एवं योगेन्द्र सिंह, जिन्होंने वर्षों तक अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण से किया, सेवा-निवृत्त हुए। इन दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में न केवल विभागीय प्रतिष्ठा को बढ़ाया, बल्कि समाज में न्याय और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया। सेवानिवृत्ति समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भावुक शब्दों में उनका सम्मान किया। उन्होंने अशोक कुमार शुक्ला एवं योगेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, घड़ी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुबोध कुमार गौतम सहित पुलिस विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने इस अवसर को गरिमामय बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अशोक कुमार शुक्ल ने जनसंपर्क के क्षेत्र में विशेष कार्य करते हुए युवाओं के विश्वास और सहयोग का केंद्र बने, वहीं योगेन्द्र सिंह ने हर कठिन परिस्थिति में साहस और धैर्य का परिचय दिया। इन दोनों महानुभावों ने अपने सेवा काल में कई चुनौतीपूर्ण मामलों को सफलतापूर्वक निपटाकर विभाग के गौरव को बढ़ाया।
अब ये दोनों अधिकारी, अपने समर्पित और परिश्रमी जीवन के बाद, एक नए जीवन के अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं। पूरा पुलिस विभाग उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देता है। उनकी सेवा और त्याग सदैव याद किये जाएंगे और पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह
No Previous Comments found.