मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत वैदपुरा में जागरूकता अभियान
इटावा : मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत गुरुवार को थाना वैदपुरा की महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा वैदपुरा चौराहा पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया जागरूकता अभियान ।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए तथा उन्हें महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
महिला मिशन शक्ति टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पुलिस सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।
इसके अतिरिक्त महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, छात्रवृत्ति योजना एवं आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में भी अवगत कराया गया।टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं से अपील की गई कि वे स्वयं सतर्क रहें, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तथा प्राप्त जानकारी को अपने परिवार और समाज में साझा करें। साथ ही छात्र-छात्राओं को शिक्षा को प्राथमिकता देने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर भविष्य संवारने का संदेश दिया गया।
रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

No Previous Comments found.