एसएसपी ने कंधे पर सजाए तीसरे स्टार राजेश कुमार मौर्या बने इंस्पेक्टर

इटावा :  जनपद की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत हुए उपनिरीक्षक को 'स्टार' लगाकर सम्मानित किया।

वरिष्ठता के आधार पर राजेश कुमार मौर्या उपनिरीक्षक को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। एसएसपी इटावा ने स्वयं अपने हाथों से प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी को बधाई दी।
थाना कोतवाली में अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं दे रहे श्री राजेश कुमार मौर्या अब 'सब-इंस्पेक्टर' से पदोन्नत होकर 'इंस्पेक्टर' बन गए हैं।
"पदोन्नति केवल पद का बढ़ना नहीं है, बल्कि कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का और अधिक बढ़ जाना है। मुझे विश्वास है कि राजेश कुमार मौर्या अपनी नई भूमिका में और भी अधिक ऊर्जा और कर्तव्य निष्ठा के साथ जनता की सेवा करेंगे।
एसएसपी महोदय ने राजेश कुमार मौर्या की अब तक की कार्यशैली की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । इस दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नए बने निरीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।


रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.