विदाई समारोह: स्मृतियों की गूँज और नम आँखों से दी गई विदाई

इटावा : आज भूतपूर्व सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग के प्रांगण में एक युग का समापन सा महसूस हुआ, जब विभाग के अत्यंत सम्मानित और ऊर्जावान अधिकारी, कमांडर हयात उल्ला जी को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। यह केवल एक अधिकारी की विदाई नहीं थी, बल्कि एक ऐसे मार्गदर्शक का सम्मान था जिसने विभाग को अपना परिवार माना। इस अवसर पर  समारोह में विभाग के कई पूर्व अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल के उन क्षणों को साझा किया जब कमांडर साहब ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और अनुशासन की मिसाल पेश की। कमांडर साहब का समन्वय हमेशा प्रेरणादायक रहा बड़े बाबू कुंवर सिंह बलराम सिंह और गिरीश चंद्र राधा देवी और पूजा तिवारी  ने एक एक भावुक विदाई दी ,समारोह के दौरान जब राधा देवी और पूजा तिवारी ने कमांडर साहब के मार्गदर्शन की प्रशंसा की, तो वातावरण भावुक हो उठा। 

सभी ने  उनके प्रशासनिक कौशल और मानवीय दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कमी विभाग को सदैव खलेगी।कमांडर साहब, आपकी नई पारी सुखद, स्वस्थ और मंगलमय हो। विभाग की दीवारों में आपकी कार्यशैली और आपके शब्द हमेशा गूँजते रहेंगे । वैसे 
एक सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह बस अपनी सेवाओं का स्वरूप बदल देता है। कमांडर हयात उल्ला जी का अनुशासन और प्रेम हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेगा।
इस मौके पर सभी ने कमांडर साहब को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने विदाई संबोधन में कमांडर हयात उल्ला जी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और 'सैनिक धर्म' व लोक सेवा' को सर्वोपरि रखने की सीख दी।
साथ ही सभी सहकर्मियों  के उत्तम स्वास्थ्य और सुखी भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.